फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी/जगदीशपुर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संग्रामपुर के गांव नवादा कनू निवासी कृपा शंकर शर्मा का पुत्र सनी (22) अपने छोटे भाई बाबी (16) के साथ बाइक से गुरुवार रात अमेठी से लौट रहा था। संग्रामपुर थाने के समीप चौराहे पर तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएससी से जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात सनी की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना शुक्रवार सुबह कमरौली के जगदीशपुर-जायस रोड स्थित घासी बाबा पुल के पास हुई।
विज्ञापन

निजी फैक्टरी में काम करके सुबह बाइक से पूरे लंगोटी दास गोरियाबाद थाना जामो अपने घर जा रहे प्रशांत उर्फ शिवम तिवारी को एसयूवी ने टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर कर दिया गया। एक अन्य दुर्घटना में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वारिसगंज-रानीगंज के बीच सड़क की पटरी धंसने से एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें