फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में दबंगों ने दपंती व भाई को पीटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/परतोष (अमेठी)। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ममता स्टील फैक्टरी के पास पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने बृहस्पतिवार को दंपती व उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के बाद लोगों का आता देख दबंग मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुुंची पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक की हालात नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

भेटुआ ब्लॉक के सरुवावां गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विद्याधर शुक्ल (65) अपनी पत्नी कलावती (60) व चचेरे भाई लल्लन शुक्ल (52) के साथ अलग-अलग बाइक से बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय जा रहे थे। यह लोग अभी टांडा-बांदा राष्ट्रीय मार्ग पर मुंशीगंज थाना क्षेत्र के ममता स्टील फैक्टरी के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही रमाकांत शुक्ल ने अपने कई साथियों के साथ उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
चीख-पुकार सुन लोगों को आता देख हमलावर मौके से भाग निकले। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए तीनों घायलों को मुंशीगंज स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने विद्याधर शुक्ल की हालात नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर करते हुए कलावती व लल्लन शुक्ल को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजन विद्याधर को ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद पुलिस ने विद्याधर के पुत्र राजेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ अर्पित कपूर ने विद्याधर की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव में एहतियातन फोर्स तैनात करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें