फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग में एक करोड़ का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के अमेठी मार्ग स्थित सिंघल हार्डवेयर एंड मशीनरी स्टोर में रविवार शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर देर रात बाबू पाया जा सका। आग की लपटों पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को पांच-छह घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने से आस-पास के लोगों में हड़कंप मचा रहा। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में मौजूद करीब एक करोड़ रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

शहर के अमेठी मार्ग निवासी शशांक अग्रवाल अपने घर में ही सिंघल हार्डवेयर एंड मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान खोल रखी है। वे दुकान के पिछले भाग में परिवार समेत रहते भी हैं। रविवार बंदी के दौरान देर शाम शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई।
आग की लपटें देख पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना दमकल को देते हुए उस पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग की इतनी विकराल थी कि जिले के साथ बीएचईएल, एचएएल व सुल्तानपुर से आई दमकल की सात गाड़िया करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पा सकीं।
विज्ञापन

इस दौरान आस-पास रहने वालों के साथ लोगों में हड़कंप मचा रहा। घटना की सूचना पर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह व सीओ अर्पित कपूर फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। दमकल कर्मी जब तक आग पर काबू पाते दुकान में मौजूद करीब एक करोड़ रुपयेे से ज्यादा कीमत का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें