फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरी की पांच बाइकों के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Mon, 15 Apr 2024 02:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कमरौली पुलिस ने चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पकड़े गए चोर के कब्जे से पांच चोरी की बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने दावा किया है कि बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदल कर उसे बेच दिया जाता था। इस मामले में पुलिस एक अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रविवार को बरसंडा तिराहा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बाजार शुकुल थाने के पूरे बेचू महोना पश्चिम गांव निवासी राहुल पांडेय को रोका गया। बाइक का कागज मांगा गया तो नहीं दिखा सका। पूछताछ में बताया कि बाइक उसने 18 मार्च को पूरे दिना पाठक सिंदुरवा से चोरी की थी। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से चोरी की चार और बाइक बरामद की।
एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। नंबर प्लेट बदलकर उसे बेच देता है। उसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें