फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोहनगंज पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत चोरी की बाइक के साथ मो. सलीम उर्फ कलीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने साथी अरबाज के साथ लखनऊ, अमेठी और रायबरेली में बाइक चोरी व मोबाइल छीनने की कई घटनाओं में शामिल होना बताया है। उसके पास से एक सिम और 2,000 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। दौड़ाकर पकड़ने के बाद उसकी पहचान रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र के खैराना गांव निवासी सलीम के रूप में हुई। बाइक के कागजात न मिलने पर तलाशी ली गई तो सिम और रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में सलीम ने बताया कि आठ अगस्त को अरबाज के साथ मोहनलालगंज से बाइक की चोरी की थी। 30 जून को लोधवरिया स्थित दो सौ बेड अस्पताल के सामने से एक बाइक चोरी कर जंगल में छिपाई थी, जिसे पुलिस बरामद कर चुकी है। उसी दिन जगदीशपुर के कटेहरी के पास से भी बाइक चोरी की थी, जिसे 15 अगस्त को जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग पर पुलिस चेकिंग देखकर छोड़कर दोनों भाग गए थे।
विज्ञापन


उसने 12 जुलाई को जगदीशपुर में महिला का पर्स छीनने की बात भी बताई। पर्स में पांच हजार रुपये और मोबाइल था। उसके हिस्से के 2,500 रुपये में से खर्च के बाद बचे 2,000 रुपये बरामद हुए। 17 अगस्त को इन्हौना, मिलएरिया और चंदापुर में मोबाइल छीनने की घटनाओं में भी शामिल होना बताया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि साथी अरबाज की तलाश की जा रही है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें