फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 हजार की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत बाजार शुकुल पुलिस ने मंगलवार देर शाम 65 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। स्मैक की बाजार कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पुलिस बरामद स्मैक को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, निर्माण व भंडारण पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए एसपी दिनेश सिंह ने नशा मुक्ति अभियान चला रखा है। अभियान के तहत जिले के सभी थानों की ओर से प्रतिदिन अवैध मादक पदार्थों का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर ने एसओ रवींद्र सिंह को मादक पदार्थ की बिक्री करने जा रहे एक युवक के अंबेडकर चौराहे पर मौजूद होने की सूचना दी। सूचना पर सक्रिय एसओ ने मुखबिर के बताए स्थान पर तत्काल उप निरीक्षक राजेश कुमार को भेजा। एसआई ने युवक को पकड़ा।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान बाराबंकी जिले के सुबेहा थाने के गांव किस्तीनगर निवासी आनंद सिंह के रूप में हुई। एसओ ने बताया कि बरामद स्मैक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
तीन जिलों का बार्डर तथा तराई क्षेत्र होने के चलते ऐसे व्यवसायी थाना क्षेत्र से गुजरने वाले रास्तों का प्रयोग करते हैं। बार्डर पर पुलिस पिकेट के साथ ही गश्त बढ़ाई गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें