फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अघोषित बिजली कटौती से डेढ़ लाख की आबादी परेशान

Sat, 21 Sep 2024 05:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बिजली की खराबी ठीक करता कर्मी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दो दिनों से बारिश नहीं होने के चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। इसके बीच पावर कॉर्पोरेशन की ओर से अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। विद्युत उपकेंद्र सेमरौता सिंहपुर, रानीगंज, फुरसतगंज, पनियार, बाजार शुकुल सहित अन्य विद्युत उपकेंद्रों पर कटौती से करीब डेढ़ लाख की आबादी परेशान रही। ग्रामीण बिजली विभाग से शिकायत करते रहे, लेकिन उन्हें सिर्फ इंतजार का आश्वासन मिलता रहा। रोस्टर के मुताबिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध रूप से 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति का दावा है। हालात ठीक इसके विपरीत हैं। जिले के रानीगंज क्षेत्र में शुक्रवा की सुबह छह बजे से विद्युत कटौती हुई, दोपहर में मात्र चंद मिनट आई उसके बाद देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। करीब 50 हजार की आबादी को भीषण उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए और इलेक्ट्रानिक उपकरण बंद रहे। वहीं, मोबाइल चार्ज के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ा।
वहीं, फुरसतगंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में दिन में करीब छह घंटे से अधिक की अघोषित विद्युत कटौती हुई। जिसके चलते उपकेंद्र के डिगिहा, टेटारी, ओदारी व फुरसतगंज फीडर की करीब 50 हजार से अधिक की आबादी भीषण गर्मी में परेशान रही।
विज्ञापन

सिंहपुर स्थित सेमरौता विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में पांच घंटे से अधिक की अद्योषित विद्युत कटौती हुई। बाजारशुकुल उपकेंद्र के फीडर हुसैनपुर में लोकल फाल्ट के चलते तीन घंटे की विद्युत कटौती की गई। मुंशीगंज के पनियार स्थित विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में शुक्रवार दिन में करीब छह घंटे से अधिक की विद्युत कटौती रही। यहां भी करीब 55 हजार की आबादी गर्मी से परेशान रहे। साथ ही जिला मुख्यालय के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बिजली की आवाजाही रही।

ग्रामीणों ने सुनाई पीड़ा
सेमरौता उपकेंद्र के बहादुरगंज निवासी राज बहादुर ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन की ओर से लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। विभाग के जिम्मेदार पूरी तरह उदासीन बने हुए है। अहोरवा भवानी गांव निवासी आशीष तिवारी, पूरे मोती निवासी शारदा शुक्ल, राजापट्टी निवासी परमेश्वर दूबे ने बताया कि बिल तो लंबा भेजा जाता है, लेकिन विद्युत कटौती के कारण रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बाजारशुकुल के देवी दयाल शर्मा ने बताया कि आए दिन अघोषित विद्युत कटौती के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पनियार विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी राम सजीवन शर्मा, बृजलाल अग्रहरि, जमुना प्रसाद पांडेय ने बताया कि कटौती के कारण गर्मी में जहां परेशानी हो रही है, वहीं, कारखाने व सिंचाई कार्य बाधित है। ग्रामीणों ने रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति दिए जाने की मांग की है।

मरम्मत कार्य के लिए आपूर्ति बाधित रही
रानीगंज उपकेंद्र के जेई अतुल सोनी ने बताया कि मेंटीनेंस का कार्य होने से आपूर्ति बाधित रही। देर शाम तक मरम्मत का कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। विद्युत उपकेंद्र फुरसतगंज के एसडीओ विजय कुमार ने बताया कि ऊपर से ही आपूर्ति बंद थी।
सेमरौता जेई अरविंद कुमार ने बताया कि ऊपर से हो रही विद्युत कटौती के कारण आपूर्ति रोस्टर के अनुसार नहीं मिल पा रही है। पनियार विद्युत उपकेंद्र के जेई अशोक पाल ने बताया कि फाल्ट आने के कारण कटौती हुई है। जबकि निर्बाध रूप से आपूर्ति करने का प्रयास है।

बकाये पर कटा 12 उपभोक्ताओं का कनेक्शन
गौरीगंज विद्युत उपकेंद्र ग्रामीण क्षेत्र के गोपालीपुर, किटियावां, सराय भागमानी, कटरा आदि गांव में जेई अमृत यादव की अगुवाई में अभियान चलाया गया। इस दौरान 10 हजार से अधिक के 12 बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया। जेई ने बताया कि विद्युत चोरी रोकने व बकाये की वसूली को लेकर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें बकाया जमा करने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें