फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धरती के तापमान में निरंतर हो रही वृद्धि

Sat, 21 Sep 2024 05:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कार्यक्रम में अति​थि का स्वागत करते हुए।
विज्ञापन
जायस (अमेठी सिटी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में एक अग्रणी देश के रूप में उभरा है। देश के अनुसंधानकर्ताओं को रसायन और जैव रसायन उत्पादन क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की दिशा में चिंतन और कार्य करना होगा। ये बातें ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहीं। वह कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर संबोधित किया।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि आरजीपीआईटी (राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम एंड टेक्नोलॉजी) में दो दिवसीय रासायनिक अभियांत्रिकी छात्र महासम्मेलन में बोल रहे थे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पद्मश्री व आईसीटी, मुंबई के पूर्व कुलपति प्रो. जीडी यादव सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा एवं हाइड्रोजन ऊर्जा को त्रिमूर्ति की संज्ञा दी।
उन्होंने कहा कि वायुमंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड का स्तर 400 पीपीएम से ज्यादा है, इससे धरती के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। सामूहिक रूप से कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल बोर्ड में प्रथम महिला पूर्व कार्यकारी निदेशक मिस सुक्ला मिस्त्री ने कहा कि बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता विकासशील देश की पहचान है। संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक उद्योगों के लिए स्थिरता महत्वपूर्ण है। ऐसे सम्मेलनों के माध्यम से इसका समाधान किया जा सकता है।
कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व निदेशक एवं राष्ट्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. एएसके सिन्हा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आईआईसीएचई ने सम्मानित किया। प्रो. एमके झा एवं शिवनादर संस्थान से डॉ. यामिनी सुधा सिस्टला ने स्वच्छ और हरित प्रौद्योगिकी पर प्रकाश डाला। स्थानीय आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. मिलन कुमार एवं आयोजन सचिव डॉ. करन मलिक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। आईआईसीएचई के तरफ से अध्यक्ष डॉ. सुनील, उपाध्यक्ष शीला एवं श्री शशिकांत पोकाले ने आईआईसीएचई का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें