फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गोवध अधिनियम के तहत एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। गोवध अधिनियम में वांछित चल रहे एक आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक अन्य को तमंचे के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन

नौ दिसंबर को बाजारशुकुल पुलिस डेढिया के पास स्कार्पियो व ट्रक को घेराबंदी कर मुसाफिरखाना थाने के नया कोट मजरे धरौली गांव निवासी राजेंद्र कुमार व सुल्तानपुर के हसनपुर गांव निवासी मुस्लिम को 20 जिंदा गोवंश के पास गिरफ्तार किया था। मामले में उस समय तीन लोग मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को बिहार से गोवंश तस्करी के बाद वापस लौट रहे जायस थाने के मोहल्ला कंचाना निवासी नौशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ट्रक पर सवार गयासुद्दीन निवासी सलेमपुर थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ को तमंचा व कारतूस के साथ पकड़ा है। एसओ अवनीश चौहान ने बताया कि पकड़े गए नौशाद ने क्षेत्र से सस्ते दाम पर गोवंश खरीद कर बिहार में तस्करी करने की बात स्वीकार की है। गोवंश तस्करी में फरार चल रहे दो अन्य की भी पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें