फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वृद्धा की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 16 Apr 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। क्षेत्र के भाले सुल्तान शहीद स्मारक के दिछौली स्थित पूरे अमेठियां गांव में बुधवार देर रात 70 वर्षीय वृद्धा दिलराजी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजन मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कृष्णराम ने बताया कि उनकी मां दिलराजी बुधवार रात भोजन करने के बाद सो गई थीं। देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


परिजनों ने पहले पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था, लेकिन पुलिस के समझाने पर वे तैयार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला सामान्य प्रतीत हो रहा है, फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के बेटे कृष्णराम, हरिराम व बेटी विमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव के लोग भी घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें