फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फूड प्लांट में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला श्रमिक, मौत

Thu, 16 Apr 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी प्रियंक कुमार मिश्र (21) का शव बुधवार सुबह रामगंज औद्योगिक त्रिसुंडी स्थित एक फूड प्लांट में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पूरा मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रही है। फिलहाल परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन



राजेश कुमार के अनुसार उनका बेटा प्रियंक अपने छोटे भाई शुभम और चचेरे भाई अनुराग के साथ प्लांट में मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गया था। रात के दौरान वह प्लांट परिसर में कार्य कर रहा था। सुबह सहकर्मियों ने उसका शव लोहे की रॉड से रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी। भाई शुभम ने बताया कि प्रियंक सामान्य स्थिति में घर से गया था। रात में क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना को लेकर परिजन असमंजस में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों के साथ सहकर्मियों से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें