फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pension: आधार प्रमाणित न होने से अटकी 22,242 बुजुर्गों की पेंशन, प्रमाणीकरण में नहीं दिखा रहे रुचि

Thu, 29 Sep 2022 02:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

समाज कल्याण विभाग की तरफ से बुजुर्गों को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत प्रति माह एक हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। आधार प्रमाणीकरण न हो पाने से 22,242 बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन
समाज कल्याण कार्यालय में आधार प्रमाणीकरण की समीक्षा करते कर्मी। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुजुर्ग पेंशन में आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होने के बावजूद इसके प्रति रुचि नहीं दिखाना 22,242 बुजुर्गों को भारी पड़ा है। आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने से इन बुजुर्गों के खाते में दो त्रैमासिक से पेंशन राशि नहीं आ रही। ऐसे में अब तक पेंशन पाने वाले 80,130 बुजुर्गों में सिर्फ 57,888 ने ही आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी की है। नए लाभार्थियों को मिलाकर 58,994 के खाते में पेंशन राशि अंतरित हो सकी है।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से बुजुर्गों को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत प्रति माह एक हजार रुपये की वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। प्रति वर्ष आवेदन लेने व पुराने लाभार्थियों के जीवित होने का सत्यापन करने के बाद जून, सितंबर, दिसंबर व मार्च माह में तीन माह की पेंशन राशि एक साथ बैंक खाते में निर्गत की जाती है। वित्तीय वर्ष में पेंशन योजना को पारदर्शी बनाने के लिए आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य किया गया है।

ऐसे में नए आवेदनकर्ताओं को तो आधार प्रमाणीकरण फार्म जमा होने से नियमित पेंशन राशि मिल रही है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2020-21 के पहले से योजना में जुड़े ऐसे बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही, जिन्होंने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर से अनिवार्य रूप से लिंक नहीं कराया है।
विज्ञापन


जिले में योजना का लाभ ले रहे 80,130 बुजुर्गों में 57,888 ने ही अब तक आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी है। विभाग नए लाभार्थियों के साथ आधार प्रमाणीकरण वाले 58,994 लाभार्थियों के खाते में दो त्रैमासिक पेंशन राशि अंतरित कर चुका है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन योजना में आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य है। बिना आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी किए बिना पेंशन राशि खाते में अंतरित नहीं होगी। आधार प्रमाणीकरण कराने में कोई परेशानी हो तो कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आधार प्रमाणीकरण की कार्रवाई पूरी होते ही पेंशन राशि खाते में अंतरित की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें