फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मानित किए गये अमेठी के अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 (कोरोना महामारी) से निपटने में सहयोग करने वाले अफसरों व कर्मियों को जिला प्रशासन ने सोमवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में चारों तहसीलों के एसडीएम समेत करीब एक सैकड़ा अफसरों/कर्मियों को जिला प्रशासन की ओर से कोरोना योद्धा सम्मान पत्र दिया गया।
विज्ञापन

22 मार्च को शुरू हुए लॉकडाउन के बाद से ही जिला मुख्यालय के साथ ही चारों तहसीलों में कार्यरत अफसरों व कर्मियों ने कोविड-19 से बचाव की दिशा में ठोस काम किया। कई अधिकारी/कर्मचारी तो ऐसे रहे जिन्होंने कोरोना की रोकथाम से जुड़े कार्यों को करने के लिए रात दिन एक कर दिया। अब जबकि जिले में कोरोना की आक्रामकता बेहद कम हो गई है तो जिला प्रशासन ने अफसरों व कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें सम्मानित करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम हुआ।
इसमें चारों तहसीलों के एसडीएम व अन्य अफसरों के साथ विविध पटल पर लगाए गए कर्मचारियों को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने अपने हाथ से कई अफसरों को सम्मान पत्र देकर उनसे अपनी यह कार्य क्षमता लगातार ऐसे ही बनाए रखने को कहा। डीएम ने कहा कि किसी भी महामारी को रोकने के लिए टीम वर्क आवश्यक होता है। जिले में टीम वर्क के तहत किए गए कार्य की वजह से ही हम कोरोना की आक्रामकता को कम कर सके। कार्यक्रम में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व सीडीओ प्रभुनाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें