फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम बदलते ही बढ़ी रोगियों की संख्या

Fri, 03 Jul 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मेडिकल कॉलेज तिलोई की ओपीडी में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजते ही भीड़ बढ़ने लगी। कोई बुखार से परेशान था तो कोई खांसी या पेट दर्द से। दवा वितरण काउंटर तक मरीजों की लाइन लगी रही। प्रतीक्षालय की सभी कुर्सियां भर जाने पर कई मरीज जमीन पर बैठ गए। मेडिसिन विभाग के बाहर सबसे अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1,390 मरीजों ने पंजीकरण कराया। सबसे अधिक 558 मरीज मेडिसिन विभाग पहुंचे। ऑर्थो विभाग में 265, चेस्ट एवं टीबी विभाग में 204 तथा सर्जरी विभाग में 235 मरीजों का उपचार हुआ।


मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण चिकित्सकों को निर्धारित समय से अधिक देर तक ओपीडी चलानी पड़ी। वनभरिया निवासी गुरु सेवक ने बारी आने में देरी की शिकायत की। जमुली निवासी दिलशाद और पुंडा की सरला देवी ने जांच रिपोर्ट मिलने में कई दिन लगने की बात कही।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आजम ने बताया कि प्रतिदिन करीब 100 मरीज भर्ती होते हैं। इनमें 50 प्रतिशत से अधिक मरीज डिहाइड्रेशन से पीड़ित रहते हैं। फिजिशियन डॉ. आजम खान ने बताया कि इन दिनों बुखार, खांसी, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक आ रहे हैं।


उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, ताजा भोजन करने, बासी व खुले खाद्य पदार्थों को खाने से बचने तथा धूप से बचाव करने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि पर्याप्त चिकित्सक और संसाधन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें