फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोपाई के बीच डीएपी संकट

Fri, 03 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। धान की रोपाई के सबसे अहम दौर में जिले की सहकारी समितियों पर डीएपी की किल्लत साफ नजर आई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही किसान आधार कार्ड, खतौनी और फार्मर आईडी लेकर समितियों पर पहुंचते रहे। ज्यादातर केंद्रों पर उन्हें एक ही जवाब मिला कि डीएपी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन



कहीं केवल यूरिया का वितरण हुआ तो कहीं खाद का स्टॉक ही खत्म मिला। मजबूरी में कई किसानों को निजी दुकानों का रुख करना पड़ा, जहां अधिक कीमत चुकाकर खाद खरीदनी पड़ी। किसानों का कहना है कि रोपाई के समय डीएपी न मिलने से खेती-बाड़ी की लागत बढ़ रही है। जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि डीएपी की मांग शासन को भेजी गई है।


डीएपी नहीं, यूरिया लेकर लौटे किसान
राजाफत्तेपुर। बी-पैक्स फूला समिति पर किसानों को यूरिया तो मिली, लेकिन डीएपी नहीं। किसान रामकिशोर पांडेय और पवन ने बताया कि हर साल जरूरत के समय खाद की किल्लत हो जाती है। विजय शंकर सिंह ने कहा कि धान की रोपाई में सबसे पहले डीएपी की जरूरत पड़ती है, लेकिन समिति पर उपलब्ध नहीं है। सचिव रामनेवाज ने बताया कि फार्मर आईडी वाले किसानों को ही खाद का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें