फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े मरीज

Tue, 06 Oct 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित जिला चिकित्सालय में इलाज करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बदलते मौसम के बीच सोमवार को संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई। इनमें 600 से अधिक मरीज बुखार, 200 सर्दी-जुकाम और लगभग 150 मरीज पेट दर्द, दस्त व उल्टी की शिकायत लेकर पहुंचे। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर, चिकित्सकों के कक्ष, दवा काउंटर और पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


11:50 बजे पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक मरीज और उनके परिजन बारी का इंतजार करते दिखे। दवा काउंटर पर भी भीड़ रही। पैथोलॉजी के बाहर जांच के लिए मरीज कतार में खड़े थे। बच्चों को लेकर पहुंचे अभिभावकों को भी इंतजार करना पड़ा।
रामकली ने बताया कि बेटे को दो दिन से बुखार और कमजोरी है। परचा बनवाने के बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा। राजेश ने बताया कि बारिश में भीगने के बाद तेज बुखार आया। सुबह अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराया और चिकित्सक को दिखाने की बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सीमा ने बताया कि बेटी को उल्टी-दस्त की शिकायत है। जांच कराने के बाद चिकित्सक को दिखाने के लिए कतार में लगी हैं। मोहनलाल ने बताया कि कई दिन से सर्दी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है। दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला, इसलिए जिला अस्पताल आए हैं।
फिजिशियन डॉ. शुभम पांडेय ने बताया कि बदलते मौसम में बुखार, सर्दी-जुकाम और पेट संबंधी दिक्कतों के मरीज बढ़ रहे हैं। साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और चिकित्सकीय सलाह के बिना दवा नहीं लेने की जरूरत है।

सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद अस्पताल में जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। ओपीडी में मरीजों को चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उपचार दिया जा रहा है। लोगों से सफाई रखने और दूषित पानी व खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें