फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अब मरीजों को नहीं किया जाएगा रेफर

Sun, 23 Mar 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह माह पूर्व बनकर तैयार हुआ 50 और 20 शैया फील्ड हॉस्टल वार्ड शनिवार को हस्तगत हो गया है। 70 शैया वार्ड मिलने से अब सीएचसी पर 100 शैया की सुविधा हो गई है। इससे अब सीएचसी व ट्राॅमा सेंटर आने वाले मरीजों को बेहतर आईपीडी सुविधा मिल सकेगी। अब उन्हें रेफर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



जगदीशपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ट्राॅमा सेंटर भी संचालित है। यहां पर मरीजों की संख्या अधिक रहती है। कोविड काल वर्ष 2022-23 में सीएचसी जगदीशपुर में करीब 3.27 करोड़ की लागत से 50 शैया का अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कार्य नामित कार्यदाईयी संस्था जल निगम की सहयोगी संस्था सीएनडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) ने किया है। करीब छह माह पूर्व 50 शैया फील्ड हॉस्टल वार्ड बनकर तैयार हो गया। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता नीतेश यादव ने इंजीनियर सुनील कुमार ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सहित अन्य स्टाफ के साथ बनकर तैयार वार्ड का स्थलीय निरीक्षण किया।


कार्यदायी संस्था अवर अभियंता नीतेश यादव व अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने हस्तगत करने को लेकर रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।इंजीनियर सुनील कुमार ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य पूरा कर स्वास्थ्य विभाग को हस्तगत कर दिया गया है। इसके साथ सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि कोरोना काल के दौरान परिसर में बने 20 शैया का एक और अतिरिक्त वार्ड बना था। जिसकी भी हस्तगत करने की प्रक्रिया की गई। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सीएचसी परिसर में ट्राॅमा सेंटर भी संचालित है। ऐसे में यहां पर कुल 30 शैया की सुविधा थी। 50 और 20 शैया का वार्ड हस्तगत हो गया है। बताया कि इससे अस्पताल व ट्राॅमा सेंटर आने वाले मरीजों को और बेहतर आईपीडी सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन



इनसेट
50 शैया फील्ड हॉस्टल में हैं यह सुविधाएं
50 शैया फील्ड हॉस्टल में 12-12 बेड के चार वार्ड, दो प्राइवेट (वीआईपी) वार्ड, दो नर्स स्टेशन, चार स्टोर रुम, 12 जनरल प्रसाधन, एक कामन प्रसाधन, दो अटैच प्रसाधन सहित फायर सुरक्षा आदि आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें