फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कन्या सुमंगला योजना में अब मिलेंगे 25 हजार रुपये

Thu, 07 Mar 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में धनराशि वृद्धि की गई है। जिसमें अब छह किश्तों में 15 हजार के बजाए 25 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। बढ़ी हुई धनराशि नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से प्रभावी होगी। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के जिले में कुल 30,875 लाभार्थी हैं। जिनको अलग-अलग किश्त के रूप में योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि अब नए वित्तीय वर्ष में बढ़ी हुई धनराशि अगली किस्त के रूप में प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना प्रदेश में अप्रैल, 2019 से संचालित हैं। जिसमें बच्चे के जन्म के समय दो हजार रुपये की धनराशि, टीकाकरण पूरा करने पर एक हजार, कक्षा एक में दो हजार, कक्षा छह में दो हजार व कक्षा नौ में तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। 10वीं या 12वीं पास करने के बाद किसी दो वर्षीय या अधिक अवधि के डिप्लोमा या स्नातक में प्रवेश लेने पर पांच हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शासन ने अब छह किस्तों में दी जाने वाली धनराशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें