फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस

Thu, 05 Jun 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से जारी नोटिस को बुधवार को आरपीएफ ने नियमानुसार संबंधित लोगों की दुकानों व निर्माण स्थल पर चस्पा कर दिया। नोटिस प्राप्त करने वालों में दलजीत सिंह, संजय सिंह, सौरभ मिश्रा, राम लखन और राजा का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


नोटिस के जरिये स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि स्वयं रेलवे भूमि से अपना अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने बताया कि नोटिस की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। अवैध निर्माणों को हटाने के लिए आवश्यक बल प्रयोग भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें