फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेसमेंट में मानकों की अनदेखी पर नोटिस

Fri, 02 Aug 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिल्ली हादसे के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन सजग हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से जिले की चारों तहसीलों में प्रतिष्ठानों व व्यावसायिक भवनों में बने बेसमेंट की जांच कराई जा रही है। मानक विहीन बेसमेंट पाए जाने पर नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को फोर्स के साथ एसडीएम की अगुवाई में सभी तहसीलों में बेसमेंट की जांच को लेकर अभियान चलाया गया। अमेठी में 15 प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर बेसमेंट से प्रतिष्ठान हटाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जल भराव से तीन लोगों की मौत के बाद शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से जांच की कवायद शुरू कर दी। जिले की नगर निकायों और बाजारों में स्थित भवनों के बेसमेंट में तमाम अस्पताल, कोचिंग सेंटर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान के साथ गोदाम आदि संचालित हैं।
बृहस्पतिवार को एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह और एसडीएम तिलोई अमित कुमार ने फोर्स व अन्य अधिकारियों के साथ भवनों की जांच की। एसडीएम मुसाफिरखाना प्रीति तिवारी व एसडीएम गौरीगंज दिग्विजय सिंह ने भी नगर पालिका, अन्य विभागों के अधिकारियों की अगुवाई में अभियान चलाया। बेसमेंट में संचालित मिले कार्यालयों, कोचिंग सेटरों, रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानाें को हटाने के लिए नोटिस भी जारी कराई।
विज्ञापन


एक सप्ताह में बेसमेंट से प्रतिष्ठान हटाने को नोटिस
अमेठी। नगर पंचायत क्षेत्र में चले अभियान के दौरान करीब 15 प्रतिष्ठान जिसमें कोचिंग सेंटर रेस्टोरेंट, कार्यालय आदि बेसमेंट में संचालित मिले। एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान संचालित मिले सभी प्रतिष्ठानों को नोटिस देकर बेसमेंट से प्रतिष्ठान हटाने का निर्देश दिया गया है। बताया कि अन्य बिंदुओं व मानक की भी जांच रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। अभी अभियान जारी रहेगा।

सभी तहसीलों में अभियान
एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि बेसमेंट को लेकर सभी तहसीलों में अभियान चलाया जा रहा है। एसडीएम की अगुवाई में बेसमेंट के मानक, प्रवेश निकासी, फायर, पानी निकासी समेत नक्शा आदि की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद मानकविहीन बेसमेंट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

बेसमेंट में होता मिला कोचिंग का संचालन

अमेठी सिटी। बेसमेंट में कोचिंग व अन्य व्यवसायिक संचालन जिले में धड़ल्ले से हो रहा है। बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने भी कोचिंग सेंटरों की जांच की। जहां एक कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित होते मिला। बताया कि कोचिंग के नाम पर शिक्षण संस्थाओं का संचालन बिना मानक के किया जा रहा है।
छात्रों से महंगी फीस वसूलने के बाद उन्हें बेसमेंट में बैठाया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति में ऐसे संस्थानों से बचकर निकलना भी मुश्किल होगा। कोचिंग संस्थानों की जांच के बाद नोटिस दिया जाना है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय हाईस्कूल अमेठी, राजकीय पुस्तकालय सहित कई संस्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें