फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर प्रधानाचार्य व लिपिक से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर स्थित जीजीआईसी के निरीक्षण में मिली खामियों से नाराज डीआईओएस ने प्रधानाचार्य व लिपिक से जवाब तलब किया है। डीआईओएस ने जर्जर स्कूल भवन के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव भेजने के साथ अन्य कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने तीन दिन में जवाब न मिलने तथा खामियों में सुधार न होने पर वेतन निकालने पर रोक लगाने के साथ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों को बेहतर बनाने के साथ ही ऑनलाइन शिक्षण कार्य की निगरानी करने के लिए डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने मंगलवार को जीजीआईसी जगदीशपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सरोज सिंह अनधिकृत रुप से अनुपस्थित मिलीं तो लिपिक पवन कुमार शिक्षक डायरी, एसआर पंजिका समेत अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सके।
इतना ही नहीं स्कूल में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम के तहत निर्धारित पौधों का रोपण नहीं मिला तो स्कूल की साफ-सफाई व ऑनलाइन क्लास का संचालन भी संतोषजनक नहीं पाया गया। स्कूल में मिली कमियों, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों की मनमानी से नाराज डीआईओएस ने प्रधानाचार्य व लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नोटिस में स्कूल की साफ-सफाई बेहतर करते हुए अन्य कमियों को दूर करने तथा विद्यालय के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण का प्रस्ताव समेत अपना जवाब तीन दिन में कार्यालय में देने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने व्यवस्था में सुधार न होने तथा जवाब से संतुष्ट न होने की दशा में वेतन आहरण पर रोक लगाने के साथ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें