फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी खंड विकास अधिकारी से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आवास प्लस योजना के पोर्टल पर लाभार्थियों के आधार सीड करने में लापरवाही जिले के सभी 13 बीडीओ को भारी पड़ी। योजना में बरती जा रही लापरवाही से नाराज परियोजना निदेशक ने सभी को नोटिस जारी कर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आवासहीन गरीब परिवार को आवास मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजना जिले में जिम्मेदारों की मनमानी की भेंट चढ़ रही है। आवास प्लस योजना के तहत गड़बड़ी रोकने के लिए लाभार्थियों के आधार को पोर्टल पर सीड किया जाना है। जनपद में योजना के तहत पंजीकृत 1,18,794 लाभार्थियों का आधार पोर्टल पर सीड करते हुए सत्यापन की जिम्मेदारी सभी ब्लॉकों के बीडीओ को दी गई है।
शासन के निर्देश पर परियोजना निदेशक ने आवास प्लस योजना में सीडिंग के प्रगति की समीक्षा की तो पता चला कि जिले में अब तक मात्र 2,618 लाभार्थियों का आधार नंबर आवास साफ्ट पर सीड मिला। बीडीओ की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इसमें सभी को प्रतिदिन लक्ष्य के अनुरूप साफ्ट पर लाभार्थियों का आधार सीड करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया गया है। परियोजना निदेशक ने शत-प्रतिशत लाभार्थियों का आवास प्लस योजना में सॉफ्टवेयर पर आधार सीड नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें