फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर 20 अफसरों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना जिले के 20 अफसरों को भारी पड़ा। सोमवार को समीक्षा के दौरान संदर्भित शिकायतें लंबित मिलने पर एडीएम का पारा चढ़ गया। नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस देकर तत्काल लंबित शिकायतें निस्तारित कर जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने शिकायतें निस्तारित नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनशिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली पर संदर्भित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना जिले के 20 अफसरों को भारी पड़ा। मुख्य सचिव के निर्देश पर सोमवार को एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भित, ऑनलाइन, डीएम संदर्भित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान डीपीआरओ, डीआईओएस, बीएसए, एक्सईएन विद्युत खंड गौरीगंज, एक्सईएन सिंचाई, एसडीएम तिलोई, तहसीलदार तिलोई, अमेठी व मुसाफिरखाना, पूर्ति निरीक्षक मुसाफिरखाना व गौरीगंज, बीडीओ भादर, गौरीगंज, जामों, बहादुरपुर, सिंहपुर व जगदीशपुर, सीएसची तिलोई अधीक्षक व खंड शिक्षाधिकारी के स्तर पर शिकायतें लंबित मिलीं।
विज्ञापन

नाराज एडीएम ने सभी को नोटिस देकर तत्काल लंबित शिकायतें गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। एडीएम ने भविष्य में शिकायतें पोर्टल पर लंबित रहने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें