फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर सभी 13 बीडीओ से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अनुदान राशि ट्रांसफर होने के बावजूद आवास निर्माण पूरा नहीं होना सभी बीडीओ को भारी पड़ा। पीडी ने सभी को नोटिस जारी कर अवशेष आवास पूर्ण कराते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। पीडी ने आवास पूर्ण नहीं होने पर लाभार्थी से रिकवरी के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आर्थिक सामाजिक जनगणना के आधार पर आवासहीन लाभार्थियों के लिए संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वर्ष 2019-20 में जिले में 6,417 आवास स्वीकृत हुए थे। स्वीकृत आवास लाभार्थियों के खाते में तीन किश्त में अनुदान राशि भेजने के बाद भी अब तक 150 आवास ही पूर्ण हो सके हैं। वर्ष 2016-17, 2017-18 व 2018-19 में स्वीकृत 24,913 में 193 आवास किस्त निर्गत होने के बावजूद पूरे नहीं हुए हैं।
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर पीडी आशुतोष दुबे ने ब्लॉकवार समीक्षा की तो आवास लंबित होने के साथ जिम्मेदारों की लापरवाही प्रकाश में आई। अनुदान राशि लाभार्थी के खाते में निर्गत होने के बावजूद आवास पूर्ण न होने से नाराज पीडी ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल स्वीकृत व किस्त निर्गत आवास का निर्माण कार्य पूरा कराते हुए जवाब देने को कहा गया है। अवशेष आवास का निर्माण कार्य पूरा न होने पर लाभार्थियों से रिकवरी तो लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें