फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत रिपोर्टिंग पर ग्राम विकास अधिकारी कटारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आवास प्लस योजना के सत्यापन कार्य की हकीकत परखने के लिए सीडीओ ने जामो विकासखंड के कटारी गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो पात्र लाभार्थी को अपात्र करने की पुष्टि के बाद सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया। सीडीओ ने लाभार्थियों की पात्रता परीक्षण करने के बाद ही सूची फाइलन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आवास विहीन राष्ट्रीय आर्थिक व सामाजिक जनगणना में पात्र होने के बावजूद वंचित लाभार्थियों को आवास सुविधा से लाभान्वित करने के लिए आवास प्लस योजना शुरू की गई है। आवास प्लस में लाभार्थियों को सूचीबद्ध करते हुए जिला प्रशासन इन दिनों पात्रता का परीक्षण कर सूची फाइनल करने में जुटा है।
सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने शुक्रवार शाम जामो विकासखंड के कटारी गांव में सत्यापन कार्य की हकीकत परखी। सीडीओ ने सूचीबद्ध लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन किया तो दो पात्र लाभार्थियों को ग्राम विकास अधिकारी की ओर से अपात्र करने की पुष्टि हुई। पात्र लाभार्थी को अपात्र करने से नाराज सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी आशीष रंजन को निलंबित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने सत्यापन कार्य में लगे सभी कर्मियों को लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन करने का निर्देश देते हुए नियमानुसार लाभार्थियों की पात्रता का परीक्षण कर सूची फाइनल करने का निर्देश दिया है। सीडीओ की कार्रवाई से विकास महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें