फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर सभी बीडीओ से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। मनरेगा योजना के तहत मानव दिवस सृजन में लापरवाही बरतना जिले के सभी बीडीओ को भारी पड़ा। आयुक्त ग्राम्य विकास का पत्र मिलने के बाद सीडीओ ने सभी को नोटिस जारी कर वित्तीय वर्ष 2019-20 में लक्षित मानव दिवस को सृजित कर जवाब मांगा है। सीडीओ ने लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजित नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस का सृजन नहीं कर पाना जिले के सभी खंड विकास अधिकारी को भारी पड़ा। आयुक्त ग्राम्य विकास के रवींद्र नायक ने मनरेगा योजना की समीक्षा की तो जिले में अब तक 47.63 फीसदी ही मानव दिवस सृजित होने का मामला प्रकाश में आया।
आयुक्त ने सीडीओ को पत्र जारी कर विशेष अभियान संचालित कर ग्राम पंचायतों में अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तावित कार्यों के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2019-20 में लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजित करने को कहा है। आयुक्त का पत्र मिलने के बाद सीडीओ प्रभुनाथ ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर मनरेगा अधिनियम के तहत ग्रामीण परिक्षेत्र में निवास कर रहे इच्छुक परिवार को रोजगार मुहैया कराते हुए जवाब मांगा है। सीडीओ ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मानव दिवस सृजित करने की बात कहते हुए लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें