फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 अफसरों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुख्यमंत्री संदर्भ, तहसील समाधान दिवस, जन सुनवाई, कोर्ट केस, आरटीआई अपील के साथ पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निरस्ताण के लिए डीएम अरुण कुमार ने सोमवार देर शाम कैंप कार्यालय में बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिले के 50 अफसरों के पास बड़ी संख्या में संदर्भित ऐसी शिकायतें लंबित मिलीं जो डिफाल्टर की श्रेणी में जा चुकी हैं।
विज्ञापन

निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह सेे सभी संबंधित अफसरों से स्पष्टीकरण मांगते हुए डिफाल्टर श्रेणी वाली सभी शिकायतों को तत्काल शून्य कराने को कहा है। डीएम ने मौजूद अफसरों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरतते हुए समय से शिकायत निस्तारित कर जिले को निस्तारण में प्रथम स्थान दिलाने में सहयोग करने को कहा है। कहा कि इसकी मॉनीटरिंग शासन स्तर पर होती हे। डीएम ने भविष्य में पोर्टल पर शिकायतें लंबित रहने तथा निस्तारित शिकायतों के मामले में शिकायतकर्ता के संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डीएम की ओर से जारी नोटिस में एक्सईएन सिंचाई खंड 41, एडीओ सहकारिता, डिप्टी आरएमओ, गौरीगंज, अमेठी व मुसाफिरखाना के एसडीएम, बीएसए, एक्सईएन लोनिवि प्रांतीय व निर्माण खंड, एक्सईएन विद्युत प्रथम, एक्सईएन जल निगम, उप निदेशक कृषि, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला उद्योग प्रबंधक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, एएसपी, सीएचसी अधीक्षक संग्रामपुर, ईओ नगर पालिका गौरीगंज तो अमेठी, शाहगढ़, सिंहपुर, गौरीगंज, भेटुआ, जामो, तिलोई, संग्रामपुर व भादर के बीडीओ शामिल हैं। इसी तरह शाहगढ़, जगदीशपुर, तिलोई बहादुरपुर व अमेठी के एडीओ पंचायत तथा चारों तहसील के तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक मुसाफिरखाना को भी नोटिस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें