अमेठी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पांच ब्लॉकों में प्रगति खराब मिलने पर संबंधित बीडीओ को जमकर फटकार लगाई।
समीक्षा के दौरान मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में बन रहे खेल मैदान की प्रगति भी जांची। इसमें अमेठी, भेटुआ, जगदीशपुर, बहादुरपुर व तिलोई ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब पाई गई। नाराज सीडीओ ने सभी को फटकार लगाते हुए अविलंब कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। सभी बीडीओ को आवास प्राप्त लाभार्थियों को मनरेगा से 90 दिन का श्रमांश तथा अन्य कार्यों पर दस दिन का श्रमांश देते हुए उन्हें 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। सीडीओ ने पीडी आशुतोष दुबे को आवास प्रगति की प्रतिदिन बीडीओ से समीक्षा करने को कहा। खराब प्रगति वाले ब्लॉक के बीडीओ व अन्य संबंधित अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश सीडीओ ने दिया।