फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कई दिनों तक भटकने के बाद भी नहीं मिल रही खाद

Wed, 27 Nov 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिला मुख्यालय स्थित इफको केंद्र पर मंगलवार को सुबह से किसानों की लंबी कतार दिखी। यहां पर एक दिन पहले किसानों को टोकन देकर दूसरे दिन खाद दी जा रही है। केंद्र पर मिली किसान शंकुतला देवी ने बताया कि तीन दिन से वह दो बोरी डीएपी के लिए समिति के चक्कर काटने के बाद भी खाद तो दूर टोकन तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन




गौरीगंज जिला मुख्यालय स्थित माधवपुर व भादर ब्लाॅक स्थित रामगंज साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को ताला लटकता मिला। इससे खाद लेने के लिए पहुंचने वाले किसान मायूस होकर लौटते दिखे। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व समिति पर डीएपी का वितरण किया गया था। इसके बाद से समिति पर ताला पड़ा है।


बाजार शुकुल स्थि साधन सहकारी समिति पाली पर डीएपी नहीं है। सिर्फ केंद्र पर एसएसपी व यूरिया ही है। जरूरतमंद किसान यूरिया ले जा रहे हैं। जबकि बाकी को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। समिति सचिव सोनू शर्मा ने बताया कि गोदाम में 915 बोरी यूरिया, कटी फटी 13 बोरी डीएपी, 100 बोरी एसएसपी उपलब्ध है।
विज्ञापन




शाहगढ़ क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समिति हरिभान गोपियापुर में मंगलवार सुबह नौ बजे किसानों की लंबी कतार दिखी। समिति पर डीएपी लेने पहुंचे किसान राम शंकर ने कहा कि डीएपी के लिए एक सप्ताह से समिति पर आने के बाद भी जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें