फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट, तत्काल में भी मारामारी

Mon, 29 Jul 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खेती-किसानी काम पूरा करने के बाद दूसरे शहरों में काम करने वालों का सिलसिला सिलसिला शुरू हो गया है। जिन लोगों का ट्रेन का टिकट कंफर्म नहीं है उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महानगरों को जाने वालीं ट्रेनों में 15 अगस्त तक कई दिन नो रूम की स्थिति तो अन्य दिनों वेटिंग का आंकड़ा 150-200 के बीच चल रहा है। तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी चल रही है। नई दिल्ली, मुंबई, जयपुर व पंजाब जाने वालीं ट्रेनों में 30 अगस्त तक आरक्षित सीटों की वेटिंग लिस्ट लंबी है।
विज्ञापन

नौकरी के साथ खेती-किसानी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले लोग धान रोपाई करवाने के बाद रोजी-रोजगार के सिलसिले में वापस लौट रहे हैं। महानगरों को लौटने वालों की समस्या बढ़ गई है। अगले सप्ताह तक विभिन्न स्थानों की ओर जाने वालीं ट्रेनों में सीटें फुल हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। जिसने पहले से टिकट बुक कराया है उनकी यात्रा तो आसान है, लेकिन जिसका कंफर्म नहीं है उसके लिए संकट पैदा हो गया है। रविवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर तत्काल कोटे का टिकट बुक नहीं हो पाने से निराश सरौली निवासी मो. यासिम ने बताया कि मुंबई जाना है। उद्योग नगरी के साथ लखनऊ के जाने वाले किसी ट्रेन में टिकट नहीं मिल पा रहा है। तत्काल का टिकट पाने के लिए रात से लाइन लगाई लेकिन तीसरा नंबर मिला और टिकट भी नहीं बुक हो सका। इसी तरह रामकुमार, सर्वेश सिंह, रामप्रकाश ने बताया कि दिल्ली का तत्काल टिकट बुक करवाने आए थे, लेकिन नंबर आने तक वेटिंग होगी।

तत्काल में पांच-छह लोगों को ही मिल रहे टिकट
लोग एक दिन पहले से आरक्षण केंद्र पर नंबर लगा रहे हैं। प्रतिदिन एसी में करीब सात से दस तो स्लीपर में 15-20 फाॅर्म दिए जा रहे हैं। इसमें से एसी में दो-तीन तो स्लीपर में पांच-छह लोगों को ही तत्काल टिकट मिल पा रहा है। इस समय ट्रेनों में सीटें फुल हैं। यह स्थिति लगभग एक सप्ताह तक बनी रहेगी। - प्रवीण सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें