फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 3.13 नहीं, 4.34 करोड़ रुपये का हुआ था गबन

Tue, 23 Dec 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग में बेसिक शिक्षा परिषद और अशासकीय सहायता प्राप्त कर्मियों के अवशेष देयक, सामान्य भविष्य निधि और बीमा भुगतान में 3.13 करोड़ नहीं बल्कि 4.34 करोड़ का गबन हुआ था। इसका उल्लेख बीएसए संजय कुमार तिवारी ने जिलाधिकारी संजय चौहान को भेजी आख्या रिपोर्ट में किया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आरोपी आउटसोर्स कर्मी और शिक्षक धन रिकवरी नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं। धन के गबन का ये मामला नौ माह से जांच के चक्रव्यूह में उलझाकर रखा गया है। पुलिस ने न तो चार्जशीट दाखिल की है और न ही बीईओ गौरीगंज ने इस प्रकरण की जांच पूरी की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पूरे मामले में बीएसए से जवाब मांगा था। इसी के स्पष्टीकरण में उन्होंने गबन की धनराशि 4.34 करोड़ बताई है।
गौरतलब है कि 21 मार्च को इस मामले में जब वित्त एवं लेखा विभाग के लेखा लिपिक मनोज कुमार मालवीय, शिक्षक शैलेश चंद्र शुक्ल और श्रवण कुमार द्विवेदी, आउटसोर्सिंग कर्मी शिवम और अभिषेक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, उस वक्त गबन की धनराशि 3.13 करोड़ बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें