फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हवा और कोहरे ने ठंड के साथ बढ़ाई कंपकंपी

Tue, 23 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। हवा और कोहरे से बढ़ी गलन ने लोगों को कांपने के लिए मजबूर कर दिया है। मंगलवार सुबह भी घने कोहरे से चादर से ढकी रही। जिसके चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरे में 10 मीटर तक ठीक से नजर नहीं आ रहा था। इससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल कोहरे व धुंध का असर कायम बने रहने की बात कही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे व बढ़ी गलन की वजह से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। हाईवे से लेकर विभिन्न मार्गाें पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बड़े वाहनों के पीछे लगकर छोटे वाहन चलने के लिए विवश रहे।
दिनभर कोहरे का असर बने रहने से वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। पहले कोहरे व फिर छाई धुंध के कारण सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए। इस दौरान चल रही पछुआ हवा ने ठिठुरन भी बढ़ा दी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवनीत मिश्र के अनुसार कोहरे व ठंड में गेंहू की फसल को फायदा है। लेकिन कोहरे और पाला के चलते आलू, सब्जी के साथ ही फूल वाली तिलहनी और दलहनी फसलों पर असर पड़ेगा। बताया कि पाले से बचाव के लिए खेत की मेड़ों पर धुआ करें और नमी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें