फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संविधान को कोई बदल नहीं सकता: प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 15 Jul 2024 03:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संगठन की कमेटियों के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान के क्रम में रविवार को मोहनगंज में बसपा विधानसभा कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं को बीएसपी के मूवमेंट को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


21 जुलाई को विधानसभा इकाई की विस्तारित बैठक बुलाई गई है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा है कि भारतीय संविधान को कोई भी नहीं बदल सकता। पदाधिकारियों के साथ बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने नौजवानों को पार्टी संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।
बसपा के सेक्टर प्रभारी राज कुमार गौतम ने कहा कि देश में बसपा ही एक मात्र राजनीतिक पार्टी जो भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था को संघर्षरत है। सेक्टर प्रभारी छोटे लाल मौर्य ने कहा कि बसपा केवल चुनाव जीतने के लिए काम नहीं करती। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे सेक्टर प्रभारी जियालाल त्यागी ने अमेठी में बसपा के सफर की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कमल, जिला प्रभारी दिनेश गौतम, बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती, विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम, रामानंद मौर्य, रमेश कुमार मौर्य, राम सजीवन कोरी, इसरार अहमद उर्फ राजा गूजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें