जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थानाक्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ वाराणसी हाईवे पर पूरे गोड़ियन के पास रविवार को कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे खड़ी दो बाइक को टक्कर मारते हुए ठेले से टकराकर क्षति ग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गए।
मुंशीगंज के उलरा गांव निवासी सतीश सरन सिंह (38) पत्नी सुधा सिंह (36) के साथ रविवार को कार से कही जा रहे थे। कमरौली थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ वाराणसी हाईवे पर गोड़ियन का पुरवा के पास ट्रक से बचने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई।
कार हाईवे किनारे खडी दो बाइकों को टक्कर मारते हुए एक ठेले से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि ट्रक से बचने के चक्कर में गाड़ी टकराई थी। सभी आपस में सुलह समझौता कर लिए हैं। संवाद