फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के केस में नहीं हुई सुनवाई

Sun, 05 May 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी के अस्पतालों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ विचाराधीन केस में कोर्ट रिक्त होने के कारण शनिवार को सुनवाई नहीं हो पाई। मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 मई की तिथि नियत की गई है। सोमनाथ भारती के खिलाफ 10 जनवरी 2021 को अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में शोमनाथ साहू ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपी को मिली जमानत
सुल्तानपुर। अमेठी जिले की मुसाफिरखाना नगर पंचायत के अधिष्ठान लिपिक राधेराम वर्मा ने तीन अप्रैल को वार्ड नंबर पांच गल्ला मंडी निवासी आकाश कसौधन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप है कि आकाश ने नगर पंचायत का गृह कर रजिस्टर चोरी करके धोखाधड़ी से उसमें अपने पिता राजेश कसौधन का नाम दर्ज कर दिया था। उसे रजिस्टर की फोटोकाॅपी कराने के दौरान तीन अप्रैल को नगर पंचायत कर्मियों ने पकड़ लिया था। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता रविवंश सिंह पंकज की बहस सुनने के बाद आरोपी आकाश कसौधन को जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें