फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समितियों पर डीएपी नहीं, निजी दुकानदार बेच रहे महंगी खाद

Mon, 10 Nov 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित माधोपुर समिति पर लगा ताला। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। समितियों पर डीएपी नहीं है। किल्लत के बीच निजी दुकानदार 1800 रुपये प्रति बोरी डीएपी बेच रहे हैं। विभाग के अफसर सिर्फ दावा कर रहे हैं। परेशान किसान खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन



गेहूं, आलू संग दलहन और तिलहन आदि फसलों की बोआई के चलते डीएपी की मांग बढ़ गई है। किसानों ने इस समय खेत में नमी पाकर गेहूं की बोआई तेज कर दी है। इफको केंद्र गौरीगंज, मुसाफिरखाना सहित कई समितियों पर डीएपी नहीं है। संग्रामपुर कृषक केंद्र, गौरीगंज के सैंठा, माधोपुर, अमेठी खेरौना, ताला, महराजपुर, गैरिकपुर सहित 30 से अधिक समितियों पर खाद नहीं है। समितियों व इफको केंद्रों पर डीएपी नहीं होने से बोआई प्रभावित हो रही है।


गौरीगंज के किसान मनोज पांडेय, संतोष, पिंटू व नंदलाल ने बताया कि कई समितियों पर डीएपी लेने के लिए गए, वहां पर नहीं मिली। गौरीगंज माधोपुर समिति पर डीएपी मिलने की जानकारी मिली थी, यहां पर ताला बंद है। आलू, सरसों संग गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है। अगर समय से खाद नहीं मिली तो खेत की फिर भराई करानी पड़ेगी। निजी दुकानों पर महंगी दर पर 1800 रुपये में डीएपी मिल रही है। विभाग के अफसर इस पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें