फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समितियों पर नहीं डीएपी, किसान परेशान

Sun, 26 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 गौरीगंज ​​स्थित इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डीएपी के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं। गौरीगंज, मुसाफिरखाना इफको सेंटर व कई समितियों पर सिर्फ एनपीके मौजूद है। संग्रामपुर इफको केंद्र सहित 36 समितियों पर डीएपी नहीं है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन



इस समय आलू संग दलहन और तिलहन फसलों की बोआई के चलते डीएपी की मांग बढ़ गई है। गौरीगंज व मुसाफिरखाना इफको केंद्रों पर डीएपी के बजाय सिर्फ एनपीके उपलब्ध हैं। जिले में कुल 76 साधन सहकारी समितियां हैं। करीब 36 समितियों पर खाद ही नहीं है। गौरीगंज इफको केंद्र पर शनिवार को 50 से अधिक किसान लाइन में दिखे। किसान रामसुमेर ने बताया कि समितियों पर खाद नहीं मिल रही है। यहां पर वह डीएपी लेने के लिए आए थे, केंद्र पर डीएपी नहीं है। मजबूरन एनपीके लेनी पड़ रही है।


राजेश कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि डीएपी नहीं मिल रही है, एनपीके लेनी पड़ी। जिला मुख्यालय स्थित माधवपुर साधन सहकारी समिति पर मात्र यूरिया ही मौजूद मिली। यहां पर कई किसान डीएपी के लिए पहुंचे थे। बाहर मिले किसान राम सजीवन व बजरंग बहादुर ने बताया कि हर सीजन में खाद की किल्लत रहती है। बगैर दौड़ लगाए कभी खाद नहीं मिली। यहां पर डीएपी लेने आए थे, लेकिन खाद ही नहीं है। समिति सचिव संजय द्विवेदी ने बताया कि डीएपी और एनपीके आई थी, समाप्त हो गई है। कहा कि यहां पर सिर्फ पंजीकृत किसानों को ही खाद वितरित की जा रही है।
विज्ञापन




सहकारिता आयुक्त अरविंद कुमार ने बताया कि समितियों पर डीएपी और एनपीके पहुंचाई जा रही है। 40 समितियों पर खाद पहुंच गई है। शेष समितियों पर खाद भेजी जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में पर्याप्त डीएपी व एनपीके का स्टॉक है। कहा कि प्राइवेट कंपनी की 6000 क्विंटल डीएपी अयोध्या में आने वाली रैक से मिली है, जो सिर्फ प्राइवेट दुकानदारों को दी जाएगी। समितियों में जहां से मांग आ रही है, वहां डीएपी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें