फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समितियों व इफको केंद्रों पर डीएपी नहीं

Sat, 25 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज इफको सेंटर पर कतार में खड़े किसान। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डीएपी के लिए इफको केंद्रों पर किसानों की लंबी कतार लग रही है। गौरीगंज, मुसाफिरखाना इफको सेंटर व कई समितियों पर सिर्फ एनपीके मौजूद है। किसान डीएपी की मांग कर रहे हैं। डीएपी नहीं मिलने से किसानों को चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन



इस समय आलू संग दलहन और तिलहन फसलों की बोआई के चलते डीएपी की मांग बढ़ गई है। कई समितियों के साथ कई इफको केंद्रों पर खाद नहीं है। गौरीगंज व मुसाफिरखाना इफको केंद्रों पर डीएपी के बजाय सिर्फ एनपीके उपलब्ध हैं। गौरीगंज इफको केंद्र पर शुक्रवार को 100 से अधिक किसानों की लंबी कतार दिखी। किसान राम किशोर ने बताया कि वह डीएपी लेने के लिए आए थे, केंद्र पर डीएपी नहीं है। बताया कि मजबूरन एक-दो बोरी एनपीके लेनी पड़ रही है।


किसान दिनेश कुमार ने बताया कि मटर, सरसों, आलू की बोआई करनी है। सुबह 10 बजे से लाइन लगाने के बाद डीएपी नहीं मिल पाई, एनपीके लेनी पड़ी। पूनम, रमेश कुमार आदि ने बताया कि समितियों पर भी डीएपी नहीं है। यहां आए तो पता चला कि डीएपी नहीं है, मजबूरन एनपीके लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन




पर्याप्त है खाद का स्टॉक
जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में पर्याप्त डीएपी व एनपीके का स्टॉक है। कहा कि प्राइवेट कंपनी की 6000 क्विंटल डीएपी अयोध्या में आने वाली रैक से मिली है, जो सिर्फ प्राइवेट दुकानदारों को दी जाएगी। समितियों में जहां से मांग आ रही है, वहां डीएपी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें