फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीएचसी अधीक्षक ने थानाध्यक्ष पर लगाया अभद्रता का आरोप

Sat, 25 Oct 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष संग्रामपुर पर अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को पत्र भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और एक घायल को रेफर करने की बात कही। जबकि अस्पताल से पहले ही मरीज को रेफर किया जा चुका था। इसके बावजूद थानाध्यक्ष ने बिना जानकारी लिए कर्मचारियों पर चिल्लाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से एडमिट रजिस्टर छीनने की कोशिश भी की, जिससे रजिस्टर फट गया।


उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष समय-समय पर फोन कर चोटों के आधार पर मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराने का दबाव बनाते हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है। थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्होंने गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज करने के लिए कहा था। उनकी किसी से कोई बहस नहीं हुई। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन



सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अधीक्षक की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस केवल गंभीर घायलों के उपचार की बात कह रही थी। अन्य आरोपों में कोई सत्यता नहीं है।


एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अभी तक शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होने पर सीओ को जांच सौंप दी जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें