फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों के विवाद में चलीं लाठियां, नौ घायल

Sat, 25 Oct 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। ठेंगहा गांव में बच्चों के मामूली झगड़े में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन




पहले पक्ष की कांति तिवारी ने बताया कि बुधवार को बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। शुक्रवार सुबह वह पशुओं को चारा डालकर लौट रही थीं, तभी रास्ते में स्वामीनेश सिंह, संगम सिंह, सतीश सिंह, अरुण सिंह और राघवेंद्र सिंह ने हमला कर दिया। इस दौरान कांति तिवारी, उनका नाती ध्रुव पांडेय और छुड़ाने पहुंचा बेटा आशीष तिवारी घायल हो गया। कांति और ध्रुव को हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया।



दूसरे पक्ष के सुमन सिंह ने बताया कि सुबह हनुमान मंदिर के पास आशीष तिवारी और विश्वकांत तिवारी ने उनके बेटे संगम सिंह को पीट दिया। इसके बाद आशीष तिवारी, विश्वकांत तिवारी, शांति देवी, शक्ति शंकर ओझा और शुभम तिवारी ने घर पहुंचकर हमला कर दिया। इस पक्ष से सुमन सिंह, स्वामीनेश सिंह, संगम सिंह, सतीश सिंह, राम प्रताप सिंह और काजल घायल हो गए। इनमें संगम सिंह और स्वामीनेश सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह ने बताया कि एक पक्ष से आशीष तिवारी और दूसरे पक्ष से सुमन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें