फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ उर्वरक दुकानों का लाइसेंस निलंबित, 32 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। यूरिया की कालाबाजारी रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर उर्वरक की दुकानों का अभियान के तहत औचक निरीक्षण हुआ। तीन दिन तक चले निरीक्षण व गठित टीमों की रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को नौ दुकानों का अनुबंध पत्र निलंबित करते हुए 32 दुकानदारों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

अगस्त माह में बरसात के बाद धान की फसल में टॉप ड्रेसिंग के लिए किसानों को यूरिया की आवश्यकता होती है। किसानों की आवश्यकता के समय यूरिया की कमी, कालाबाजारी व ओवर रेटिंग की शिकायत पर डीएम अरुण कुमार ने टीम गठित कर उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण करने तथा किसानों को यूरिया मुहैया कराने का निर्देश दिया था।
डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने जिले की 339 उर्वरक की दुकानों पर छापामारी की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने अभिलेख, कैश मेमो, स्टॉक की जांच, प्वाइंट आफ सेल मशीन से की गई बिक्री तथा रेट का सत्यापन किया।
विज्ञापन

इस दौरान विक्रेताओं की ओर से बरती गई अनियमितता पर टीम ने रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट व संस्तुति मिलने के बाद कृषि विभाग ने रविवार को नौ दुकानों का अनुबंध पत्र निलंबित तो 32 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कृषि विभाग ने जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में दुकान का अनुबंध पत्र निरस्त कर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को प्वाइंट आफ सेल मशीन में स्टॉक अपडेट कर आधार बेस निर्धारित रेट पर किसानों की आवश्यकतानुसार उर्वरक बिक्री करने का निर्देश दिया है। कृषि अधिकारी ने जांच अभियान जारी रहने की बात कहते हुए कहा कि उर्वरक वितरण में अनियमितता बरतने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें