फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार घंटे देरी से पहुंची नीलांचल एक्सप्रेस

Sun, 08 Feb 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज होकर संचालित ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। देहरादून-वाराणसी और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस निरस्त रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



जनता एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण वाराणसी, लखनऊ, मुरादाबाद, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुई। हरिद्वार जाने के लिए पहले से टिकट बुक कराए मोहम्मद सुहैब, कालदीन, रामकृपाल और सचिन ने बताया कि गौरीगंज स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने टिकट निरस्त कराकर यात्रा स्थगित कर दी।



वहीं पुरी से चलकर आनंद विहार जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस सुबह 10:50 बजे के स्थान पर दोपहर 3:04 बजे गौरीगंज पहुंची। इसके साथ ही रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी, लखनऊ-वाराणसी और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी भी करीब एक घंटे की देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और उद्योगनगरी एक्सप्रेस भी अपने तय समय के बाद स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें