फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 12 साल बाद भी नहीं मिला न्याय

Sun, 08 Feb 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
. तिलोई तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनवाई करते डीएम व एसपी। -स्रोत:
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फार्मर रजिस्ट्री के लिए एक साल से चक्कर काटना पड़ रहा है। गांव में उनके ही नाम के एक और व्यक्ति हैं, जिसके खाते में लेखपाल ने उनके सभी भूमि के गाटे जोड़ दिए गए हैं और इसी आधार पर फार्मर रजिस्ट्री दूसरे के नाम से बन गई है, जिसे कटवाने के लिए तहसील व लेखपाल से लगातार अनुरोध के बाद भी सुधार नहीं हो सका है।
विज्ञापन



ये बातें शनिवार को तिलोई तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे पूरे फेरी मजरे सराय महेशा निवासी हरिश्चंद्र वर्मा ने डीएम संजय चौहान से कहकर न्याय की गुहार लगाई। यहां पर डीएम के साथ एसपी सरवणन टी के साथ अन्य अफसर मौजूद रहे। वहीं करौंदी मजरे कुरा निवासी बुजुर्ग राजेंद्र कुमार ने बताया कि दो साल से अंश संशोधन की समस्या को लेकर तहसील से लेकर लेखपाल के यहां दस्तक देते फिर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जबकि नौ सितंबर को एसडीएम न्यायिक के यहां से आदेश भी हुआ है, लेकिन राजस्व कर्मी अनुपालन नहीं कर रहे हैं।


जिजौली निवासी हनुमंत शरन ने बताया कि विपक्षियों ने जल निकासी बंद कर दी है। 12 साल बाद भी उन्हें प्रशासन से न्याय नहीं मिल सका है। न्याय मांगने पर सिर्फ शांतिभंग की कार्यवाही कर दी जाती है। पट्टी बख्शीनाथ गांव निवासी बुजुर्ग त्रिभुवन यादव ने बताया कि चारागाह की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण रुकवाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे हैं। अफसर व कर्मी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन




वहीं, तिलोई में आईं 49 शिकायतों में से छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। गौरीगंज व मुसाफिरखाना में आईं 18-18 में से तीन-तीन शिकायतों का तो अमेठी में 24 शिकायतों में से दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें