फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुल्हिनपुर की सात दिन से रेकी कर रही थी एनआईए टीम

Thu, 18 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एनआईए द्वारा पकड़े गए ​शिवमोहन का घर
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। एनआईए की ओर शिवमोहन खालिस्तानी समर्थक होने के आरोप में गिरफ्तार करने को लेकर दुल्हिनपुर के ग्रामीण सकते में हैं। सात दिन पहले गांव के ही बगल एनआईए के रुकने व रेकी करने की भी बात सामने आ रही है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शिवमोहन के घर पर गांव के लोग एक-एककर आते जाते रहे।बुधवार को मीडिया में एनआईए द्वारा छापा मारकर शिवमोहन के पकड़े जाने की सूचना के बाद ग्रामीण भी दहशत में आ गए। हर कोई शिवमोहन के खालिस्तानी समर्थक होने पर परेशान हैं। कोई भी इस बात को हजम नहीं कर पा रही कि ऐसा व्यक्ति व उसका परिवार उनके बीच में रहता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी गांव के लोग शिवमोहन के घर पर आते जाते रहे। शिवमोहन के पिता राजाराम से उनके बेटे के ऐसे संपर्क होने की भी जानकारी करने का प्रयास करते रहे। ग्रामीण चर्चा करते दिखे कि कहीं रात में तो शिवमोहन का कोई ऐसा समर्थक उनके घर तो नहीं आता था। इसको लेकर जहां ग्रामीण दहशत में हैं। हालांकि कोई भी कुछ बोलने व बताने को तैयार नहीं है।
ग्रामीणों की मानें तो अयोध्या-प्रयागराज हाईवे स्थित संसारीपुर गांव के पास एक किराने की दुकान के मालिक के यहां सप्ताह भर पूर्व एक युवक किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। लोग बताते हैं कि वह युवक प्रतिदिन सुबह उठकर दुल्हिनपुर गांव तक मॉर्निंग वॉक करने जाता था। वह काफी देर बाद वापस आता था। छापे के बाद से युवक अचानक गायब हो गया। कयास लगाया जा रहा है कि वह एनआईए टीम का सदस्य था, जो शिव मोहन समेत उनके पूरे परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।
विज्ञापन



दुल्हिनपुर गांव में नहीं हुआ कभी कोई कार्यक्रम
ग्रामीण बताते हैं कि राजाराम के परिवार व उसके पुत्रों द्वारा कभी भी किसी संस्था या कुछ ऐसे कार्यक्रम का आयोजन गांव व उसके आस-पास किया जाना नहीं देखा गया है। यह भी बताते हैं कि राजाराम का परिवार दुल्हिनपुर गांव या आस-पास निवासी किसी से कोई ताल्लुक भी नहीं रखते हैं। इससे तो यहीं अंदाजा लगाया जा रहा कहीं पिता को शिवलाल के इन संपर्कों के बारे में पहले से ही पूरी जानकारी तो नहीं है। हर कोई यह जानने के लिए परेशान है कि सब कुछ राजाराम की जानकारी में है या नहीं।

बदनाम करने की रची जा रही साजिश
किसी भी संस्था या खालिस्तानी समर्थकों से जुड़ने की बात परिजन सिरे खारिज कर रहे हैं। शिवमोहन के पिता राजाराम बताते हैं कि एनआईए का छापा उनके यहां नहीं पड़ा है। उनके परिवार को बदनाम करने के लिए एक साजिश की जा रही है। कहा कि यह सारी जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने सभी बेटों को बुलवाया है। कहा कि कल (शुक्रवार को) उनके तीनों बेटे गांव में सबके बीच होंगे। कहा वे व उनका परिवार आपराधिक नहीं है। वे सुल्तानपुर जिले के तेरएं चौकिया के मूल निवासी हैं। उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई थी उसके बाद ही वे भयवश अपने साढ़ू के गांव दुल्हिनपुर गांव में उनके घर के पास नया मकान बनाकर रहने लगे हैं। बताया कि उनके तीनों बेटे शिव मोहन, जगमोहन व प्रदीप पंजाब प्रांत के लुधियाना में सिलाई मशीन का पार्ट बनाने के कारखाने में कार्य करते हैं। कारखाने में काम कर वे परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें