फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समाचार पत्र वितरक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 28 Jul 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पीपरपुर गांव में सीताराम की मौत के बाद गमगीन परिजन।
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। पीपरपुर गांव निवासी समाचार पत्र वितरक सीताराम गुप्ता (50) की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सुबह अखबार वितरित कर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही अपने घर के सामने पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सीताराम को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बाइक चालक भी हादसे में घायल हुआ है। उसकी पहचान दौलतपुर गांव निवासी शीबू (25) के रूप में हुई है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गहरी चोट लगी है। सीताराम के बेटे रविशंकर गुप्ता ने बताया कि पिता पिछले 15 वर्षों से रामगंज स्थित साहू न्यूज पेपर एजेंसी से अखबार लेकर पीपरपुर क्षेत्र में वितरण करते थे।
रविवार को रोज की तरह सुबह करीब 8:30 बजे समाचार पत्र बांटकर साइकिल से लौट रहे थे। जैसे ही दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर स्थित अपने घर के सामने पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां सीताराम को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। इंस्पेक्टर रामराज कुशवाहा ने बताया कि घायल बाइक सवार की निगरानी की जा रही है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


समाचार पत्र बांटकर चलाते थे घर का खर्च
सीताराम वर्षों से अखबार वितरण कर अपने परिवार का भरण-पोषण थे। जैसे ही हादसे की खबर घर पहुंची, कोहराम मच गया। पत्नी सुमित्रा बेसुध हो गईं। तीन बेटों में रविशंकर, कपिल देव और प्रेम कुमार हैं। दो बेटियों में बड़ी नीता और छोटी पूजा हैं। प्रेम कुमार और पूजा अविवाहित हैं, बाकी तीनों संतान विवाहित हैं। सीताराम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें