फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, हत्या का आरोप

Thu, 30 Jul 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 जायस के मुबारकपुर मुखेतिया गांव में गमगीन परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
जायस। मुबारकपुर मुखेतिया गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता रीतू (20) फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन



रायबरेली के डीह के दुर्गापुर गांव निवासी मिथिलेश ने बताया कि उनकी बेटी रीतू की शादी आठ मई को मुबारकपुर मुखेतिया निवासी शिवबहादुर के बेटे शैलेंद्र कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पहले ही रीतू दूसरी बार ससुराल आई थी। मंगलवार को फोन पर हुई बातचीत में उसने ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात भी बताई थी।

मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया। परिजनों ने फिलहाल मामले में तहरीर नहीं दी है। ससुर शिवबहादुर ने बताया कि मंगलवार शाम रीतू ने सामान्य रूप से खाना बनाया और परिवार के सभी सदस्यों को खिलाने के बाद अपने कमरे में चली गई थी।
विज्ञापन



बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शैलेंद्र कुमार महाराष्ट्र में नौकरी करता है और घटना के समय वहीं था। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें