फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगा किया स्वागत

Fri, 04 Apr 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 संग्रामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय गूजीपुर में बच्चों को टीका लगाकर स्वागत करते ​शिक्षक। -वि
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। उच्च प्राथमिक विद्यालय गूंजीपुर में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा ने कक्षा छह में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत रोली-चंदन का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर किया।
विज्ञापन




इस अवसर पर शिक्षकों ने नव प्रवेशी बच्चों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने का संकल्प दिलाया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में आयोजित प्रवेश उत्सव से छात्रों और अभिभावकों का विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जिससे छात्र संख्या में वृद्धि होगी। एसआरजी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रवेश उत्सव न केवल नामांकन बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि इससे छात्रों का ठहराव भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।


प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. पवन कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मध्याह्न भोजन के अंतर्गत छात्रों को पूरी, सब्जी और खीर परोसी गई। इस वर्ष विद्यालय में कक्षा छह में कुल 13 बच्चों ने प्रवेश लिया है, जिसमें अंशिका, अर्पिता, सलोनी, गौरी, आदर्श, शिवम आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार दुबे, सर्वेश कुमार पांडेय, श्रीश मिश्रा, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें