शाहगढ़ (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक का कार्य इस समय बाजार शुकुल खंड विकास अधिकारी अंजली सरोज देख रही थीं। उनके नियमित खंड विकास कार्यालय में न बैठने से फरियादियों के साथ ही अन्य कार्यों में भी समस्या आ रही थी। अब ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी की तैनाती हो गई है। शनिवार को लखीमपुर जिले से स्थानांतरित होकर आए खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद गोंड ने कार्यभार संभाल लिया। नवागत बीडीओ ने कहा कि जनहित के कार्य, जनता की समस्या तथा शासन की मंशानुरूप विकास कार्य को जमीनी स्तर पर कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी।