फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नशे की हालत में कभी भी न चलाएं वाहन

Sun, 19 Jan 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के आरआरपीजी काॅलेज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में एनएसएस शिविरार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान शहर में रैली निकाल कर लोगों से भी वाहन चलाते समय नियमों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन



एआरटीओ सर्वेश सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन सदैव करना चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नशे की हालत में वाहन कभी न चलाएं। कहा कि एक आंकड़े के अनुसार पूरे प्रदेश में 2023 में 44,000 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं, जिसमें से 23000 मौतें हुई। हादसों में 8500 मौतें ऐसी थी जो ओवर स्पीड के कारण हुई थी, जिसमे सात हजार बाइक सवार थे।


सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में युवाओं का अहम योगदान है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी त्रिपाठी ने कहा कि हमें वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण कारक कुशल और सतर्क ड्राइविंग है, जिसकी हमें नितांत आवश्यकता है।
विज्ञापन




गोष्ठी के बाद एनएसएस शिविरार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान, बस स्टेशन होते हुए महाविद्यालय में समाप्त हुई। शिविरार्थियों ने लोगों को नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की अपील की।
इस मौके पर डॉ. देवेंद्र मिश्र, डॉ. अजय कुमार सिंह, धर्मेंद्र वैश्य, डॉ. अनूप कुमार सिंह, डॉ. पवन कुमार पांडेय, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. शिप्रा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें