फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्वच्छता मिशन में लापरवाही, 26 प्रधान व सचिव को नोटिस

Sat, 07 Oct 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। खुले में शौच मुक्त गांव बनाने में लापरवाही करने वालों पर शिकंजा कस गया है। 26 ग्राम प्रधान व सचिवों को नोटिस जारी कर काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी लापरवाही मिलने पर धन की वसूली की चेतावनी दी गई है। वर्ष 2022-23 के तहत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने की कार्रवाई की जा रही है। काम पूरा न होने पर दोबारा 30 सितंबर तक कार्य पूर्ण कराने का अवसर ग्राम पंचायतों को दिया गया। डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने ओडीएफ माडल गांवों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें 26 ग्राम पंचायतों में काम में लापरवाही मिली। इन गांवों के प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर जल्द काम पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। तय समय में काम पूरा न कराने पर धन के वसूली की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें